रेनूकूट/सोनभद्र।
10 नवंबर को शाम से लेकर के 11 नवंबर की सुबह के बीच छठ पूजा का कार्यक्रम आयोजन होना है । त्यौहार के उपलक्ष्य में शांति व्यवस्था, सुरक्षा, जलापूर्ति, प्रकाश व साफ-सफाई आदि का जायजा लेने के लिए आज क्षेत्राधिकारी पिपरी विजय शंकर मिश्र तथा थाना प्रभारी पिपरी अजय सिंह के साथ उप जिलाधिकारी दूद्धी रमेश कुमार ने नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद, हिंडालको के अधिकारी डॉक्टर अनीत शुक्ला के साथ थाना पिपरी अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

मुख्य रूप से आश्रम अवधूत भगवान हाई टेक कॉलोनी , गुरुद्वारा , मिताली क्लब ,वन विभाग कार्यालय रेलवे स्टेशन रेनुकूट के साथ-साथ पिपरी डैम तथा तुर्रा में विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया नगर पंचायत के कर्मचारियों को साफ सफाई करने तथा लाइट की व्यवस्था करने के लिए अधिशाषी अधिकारी रेनुकूट और पिपरी को निर्देशित किया गया ।
इसके साथ ही साथ पानी की व्यवस्था किए जाने तथा लोगों की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगाने पर विचार विमर्श किया गया।
रिहंद डैम के पास छठ पूजा स्थल पर गोताखोर की भी व्यवस्था की जाएगी की सर्द्धालुओ को पानी मे किसी भी अप्रिय घटना में बचाया जा सके।
आप को बताते चले कि दुद्धी तहसील जनपद सोनभद्र का वह हिस्सा है जो बिहार एवम झारखंड के लोगो से भरा पड़ा है और छठ बिहार एवम झारखंड के सबसे बड़ा आस्था का पर्व माना जाता है इस के सर्द्धालुओ की भारी संख्या के दृतिगत इस आस्था के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर सारी व्यवस्था को आखरी रूप देने में अधिकार लगे हुए है।

