रेणुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट वन रेंज में आज दिनांक 05 नवंबर को वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग गाढ़ा वन चौकी पर वनोपज के वाहनों की चेकिंग करते हुए उक्त ट्रक के पास कोयले का टी. पी. नहीं था, टी. पी न रहने के कारण रेंज कार्यालय वन अधिनियम 1927 की धारा 5 बटा 26, ४१/४२,(यथा संशोधित उत्तर प्रदेश वन अधिनियम 2000) के तहत कार्यवाही करते हुए रेंज कार्यालय ट्रक को सीज कर दिया गया।
चेकिंग दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी विनोद कुमार पांडे, हमराह अरविंद कुमार तिवारी वनरक्षक, एवं सवारू प्रसाद वन कर्मी उपस्थित रहें।

