(सेराजुल हुदा,”क्राइम जासूस”)
दुद्धी /सोनभद्र |
धनतेरस पर बाजार में काफी चहल पहल रहा | लोगों ने शुभ मुहूर्त देखकर जमकर खरीदारी की | कस्बा दुद्धी के रीवां रांची संपर्क मार्ग पर सभी दुकाने मंगलवार की सुबह से से ही सज गई थी |
मेन चौक, तलाब रोड, बस स्टैंड इत्यादि जगहों पर सुबह से लेकर आधी रात तक रौनक बना रहा | बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी बर्तनों की रही | लोगों ने परंपरागत तरीके से स्टील, पीतल ,तांबा ,फुल आदि के बर्तनों की जमकर खरीदारी की | घरों को सजाने के लिए झालरों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही | कस्बा में ज्वेलर्स की दुकान पर भी लोगों की भीड़ बनी रही |
लोगों ने सोना चांदी के सिक्कों के साथ मूर्तियों की भी खरीदारी की | दोपहिया व ट्रैक्टरों की भी खरीदारी देखी गई | कुल मिलाकर बाजार में रौनक था | व्यापारी काफी खुश नजर आ रहे थे | सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह अपने हमराहीओं के साथ कस्बे में गस्त करते रहें |

