आगामी दिपावली के दृष्टिगत पीस कमिटी की बैठक।

By:

On: Sunday, October 31, 2021 12:21 PM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र रेणुकूट मैं आज 31 अक्टूबर रेणुकूट पुलिस चौकी पर धनतेरस, दीपावली एवं छठ के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग थाना प्रभारी अजय सिंह -चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी द्वारा ली गई ।

जिसमें नगर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा हिस्सा लिया गया पिपरी थाना प्रभारी श्री अजय सिंह द्वारा सबको कोरोना काल का पालन करते हुए दीपावली मनाने के लिए बताया गया।आप को बताते चलें की पिछले वर्ष के भाँति इस साल भी हिंडालको रामलीला मैदान में किसी भी प्रकार का दीपावली का मेला नहीं लगेगा, मेले की दुकान गाँधी मैदान में 1 नवंबर से 4 नवंबर तक लगाने की  बात हुई ।

छठ पूजा घाटो पर जाने वाले श्रद्धालुओ से थानां प्रभारी पिपरी ने निवेदन किया की अपने बच्चो को घाट के पानी से बचाइए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो। इस मीटिंग में नौशाद मिया,सूरज ओझा,लियाकत अली खां, नईम गाजीपुरी,बिंदु गिरी आदि लोग शामिल हुए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment