विश्व क्षय दिवस पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग ने चलाया जनजागरण अभियान।

By:

On: Thursday, March 25, 2021 8:29 AM

---Advertisement---

(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर /सोनभद्र।
दिनांक 25 मार्च 2021 – विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हिण्डाल्को जनसेवा ट्रस्ट के सौजन्य से विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को जागरुक करके उनके सहयोग से अपने देश को 2025 तक टीबी मुक्त देश बनाना है।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहला कार्यक्रम आदित्य बिड़ला रूरल टेक्नोलाॅजी पार्क, म्योरपुर में आयोजित किया गया जिसमें म्योरपुर व आस-पास के गांवों की 40 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संजय रून्थला ने सभी प्रतिभागियों को विश्व तथा अपने देश में टीबी की बीमारी की स्थिति के साथ-साथ इसके लक्षण, बचाव तथा उपचार के बारे में विस्तार से बताया। हिण्डाल्को ग्रामीण चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख डाॅ0 डीपी सक्सेना ने टीबी के क्रमबद्ध उपचार तथा भारत सरकार की निक्षय पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने सभी प्रतिभागियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उक्त जानकारी पहुंचाने की अपील की जिससे कि भारत सरकार के इच्छानुसार 2025 तक भारत को टीबी मुक्त देश बनाया जा सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में टी बी एच वी टी यू, म्योरपुर के अर्जुन प्रसाद का विषेष योगदान रहा। इसी क्रम में आदित्य बिड़ला इंटर काॅलेज, म्योरपुर के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को जिला सोनभद्र के क्षय रोग विभाग के सौजन्य से महेंन्द्र पाल द्वारा टीबी के प्रति जागरुक किया गया। इसी प्रकार भंवर, छत्तरपुर एवं करकच्छी गांवों में भी जागरुकता कार्यक्रमों को आयोजन किया गया जिसमें हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के राजेष सिंह ने ग्रामीणों को टीबी की बीमारी के प्रति जागरुक करते हुए इसके लक्षण, बचाव व उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उक्त कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 310 ग्रमीण महिला, पुरुष एवं बच्चों को टीबी की बीमारी के प्रति जागरुक किया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment