जॉबकार्ड में चढ़ाई जाय हाजिरी : जितेन्द्र लकड़ा

By:

On: Thursday, June 11, 2020 11:21 AM

---Advertisement---

जॉबकार्ड में चढ़ाई जाय हाजिरी : जितेन्द्र लकड़ा

खण्ड विकास अधिकारी से मिला मजदूर किसान मंच का प्रतिनिधि मण्डल

(उमेश कुमार सिंह)मजदूर किसान मंच का प्रतिनिधि मण्डल आज चतरा ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी से मिलकर अवगत कराया गया कि लॉकडाउन के दौरान मजदूर किसान मंच की टीम नें सिलथम, सोढ़ा, दरमा आदि गावों में दौरा किया और पाया कि मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों के जॉबकार्ड में हाजिरी नहीं चढ़ाई जा रही है l और काम के 15 दिन तक भी उनको मजदूरी नहीं मिल पायी है l

और दूसरे जिलों तथा प्रदेशों से आये प्रवासी मजदूरों का 25/05/2020 को अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए जारी शासनादेश के अनुसार उनको राहत राशि एवं राहत सामग्री नहीं उपलब्ध कराई गयी है l

और संकट की इस घड़ी में मजदूर किसान मंच की प्रतिनिधि मण्डल जितेन्द्र लकड़ा एवं जितेन्द्र गुप्ता नें खण्ड विकास अधिकारी चतरा से मनरेगा में कार्यरत मजदूरों के जॉब कार्ड में हाजिरी चढ़ाने, समयानुसार मजदूरी का भुगतान, प्रवासी मजदूरों को 25 मई को जारी शासनादेश के अनुसार राहत पैकेज और मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा काम मिले और प्रवासी मजदूरों के लिए 6 माह तक मुफ्त राशन देने के लिए मांग की है l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment