लखनऊ:छुट्टी न मिलने से नाराज सिपाही ने एसएसआई पर गोली से किया फायर

---Advertisement---

लखनऊ:छुट्टी न मिलने से नाराज सिपाही ने एसएसआई पर गोली से किया फायर

लखनऊ:यूपी के बंदायू में 10 की जगह की जगह तीन दिन की छुट्टी मिलने से नाराज सिपाही ने एके-47 से पहले एसएसआई पर फायर कर दिया। आरोपी सिपाही ने एसएसआई पर फायर करने के बाद को भी गोली मार ली। अचानक हुए इस घटना क्रम से ना सिर्फ कोतवाली बल्कि पूरे जिले में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद एसएसआई और सिपाही को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद से दोनों को बरेली के मिशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर डीएम सहित अन्य पुलिस अफसर जिला अस्पताल पहुंचे।

जनपद के उझानी कोतवाली में पदस्थ सिपाही ललित घर जाने को 10 दिन का अवकाश मांग रहा था, लेकिन उसका तीन दिनों का ही अवकाश स्वीकृत हुआ। जिसको लेकर वह काफी नाराज हो गया। शुक्रवार को जब वह कोतवाली पहुंचा तो वहां उसका प्रभारी कोतवाल एसएसआई रामौतार से कहासुनी हो गई। इसी बीच सिपाही ने कंधे पर टंगी एके-47 को उताकर एसएसआई पर फायर कर दिया। उसके बाद सिपाही ने खुद को भी गोली मार ली। एसएसआई को दोनों पैरों में गोली लगी जबकि सिपाही के कंधे पर लगी।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि कोतवाली के इंस्पेक्टर ओंमकार सिंह के कोरोना संक्रमित होने के कारण कोतवाली का चार्ज एसएसआई रामौतार के पास था। सिपाही का चार दिन का अवकाश मंजूर हुआ था लेकिन वह ज्यादा दिनों का अवकाश मांग रहा था। दोनों घायलों को मिशन अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया है। मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment