एडिशनल एस.पी. सोनभद्र श्री ओ.पी.सिंह ने रेनुकूट पुलिस चौकी का किया निरीक्षण और दिए आवश्यता दिशानिर्देश

By:

On: Thursday, September 3, 2020 7:02 PM

---Advertisement---

(मोहम्मद शाहेनूर हसन “क्राइम जासूस “ब्यूरो चीफ)
जनपद सोनभद्र के (एडिशनल एस.पी.) श्री ओ.पी.सिंह ने 3 सितंबर को रेनुकूट पुलिस चौकी का निरीक्षण किया ,उनके द्वारा वहाँ पर उपस्थित पुलिस के अधिकारियों एवम पुलिस के जवानों को इस कोरोना काल मे विभाग द्वारा दिए गए जाँच उपकरणों का इस्तेमाल करते रहने के लिये दिशा निर्देश दिए गए ।

 

उनके द्वारा अपराध रेजिसर  का निरीक्षण करते हुए ,अपराधियों के विरूद्ध हो रही कार्यवाईयों के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गई और अपराधियों के विरूद्ध समुचित विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया ।

उनके द्वारा इनामिया अपराधियों पर नकेल लगाने हेतु निगरानी व चेकिंग, पुराने अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी व चेकिंग तथा अपने क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों,चौराहों,मार्गो एवम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त व रात्रि गस्त बढ़ाने सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर जानकारियाँ लेते हुए उनके द्वारा आवश्यक दिशा ईनिर्देश दिये गये |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment