निर्मला के तहरीर पर सर्वचन्द्र पाण्डेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
(दीपू तिवारी -क्राइम जासूस)
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र अंतर्गत रेनुकूट के मूर्धवा निवासी निर्मला पत्नी संजय द्वारा पुलिस को एक तहरीर दी गई और आरोप लगाया कि मेरी पुत्री उम्र लगभग 10 वर्ष को दिनांक 15.09.2025 को दोपहर के लगभग 1.00 बजे मूर्धवा निवासी सर्वचन्द्र पाण्डेय पुत्र उदयनारायण पाण्डेय अपने मकान पर बुलाया और मेरी पुत्री के शरीर पर गलत जगहो पर टच किया और अश्लील हरकत किया । श्रीमती निर्मला ने बताया कि मेरी पुत्री पुरी घटना बतायी जो काफी डरी व सहमी हुई थी और रो रही थी उनके अनुसार उनकी पुत्री ने बताया कि सर्व चन्द पाण्डेय पुत्र उदयनारायण पाण्डेय ने कहा कि यदि इस बात को किसी को बताओगी तो तुमको मार कर रेलेव लाइन पर फेक देगे ।


श्रीमती निर्मला ने पुलिस को दिए तहरीर में यह भी कहा है कि प्रार्थिनी का सपरिवार भयभीत है और अपने जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा है ।प्रार्थिनी ने बताया कि सर्व चन्द पाण्डेय पुत्र उदय नारयण पाण्डेय काफी दबंग किस्म का व्यक्ति है जो आए दिन मोहल्ले मे लड़ाई झगडा करता रहता है। पुलिस के द्वारा मिली तहरीर पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बी एस ए) 2023 की धारा (74), भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2023 की धारा 351(3), लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 धारा 9M, लैंगिक अपराधों सेबालकों के संरक्षण अधिनियम 2012की धारा, (10) के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत कर के आगे की करवाई की जा रही है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment