सिंगरौली की टॉपर बेटी को IBC 24 24 न्यूज़ चैनल देगा 51 हजार रुपए

---Advertisement---

सिंगरौली। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अपने विधाओं में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है। इन कार्यक्रमों में एक स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शामिल है।

जिसके जरिए प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश का नंबर वन चैनल IBC24 स्कॉलरशिप राशि प्रदान करता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

11 अगस्त को भोपाल के कोर्टयाड बाय मैरियट होटल में सुबह 11 बजे से यह पूरा समारोह आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गोयल ग्रुप के चेयरमेन सुरेश गोयल समेत बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण, गणमान्य नागरिक और स्वर्ण शारदा सम्मान के लिए चयनित मेधावी छात्राएं अपने परिजनों के साथ शामिल हो रहे हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment