सरहगों ने लाठी डंडे से पिटाई, छीन ले गये महंगी मोबाइल।

By:

On: Saturday, August 9, 2025 11:55 AM

---Advertisement---

(सरफुद्दीन,क्राइम जासूस)

सलखन/ सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग अवई टोले मे गुरूवार की रात्री एक अन्य व्यक्ति के उपजे विवाद मे कार एंव बाइक सवार पंद्रह की संख्या मे पहुँचे दंबगो ने
वाहन ट्रांसपोर्टर के मकान पर धाबा बोलकर विना किसी कारण के वाहन ट्रांसपोर्टर एंव उनके पुत्र की जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे ट्रांसपोर्टर के पुत्र अंकित केशरी पुत्र संजय केशरी की सर फट जाने से लहुलुहान हो गया। वही पीड़ित अंकित केशरी का कहना है की गुरूवार की रात लगभग 10 बजे भोजन करने के बाद पिता संजय केशरी से बात चीत कर रहा था। समय मारकुंडी गांव के रहने वाले जो विशेष जाती के दंबग किस्म के पन्द्रह की संख्या मे सरंहगो द्वारा मेरे वाहनो पर गिट्टी लदवाने वाले आकाश मिश्रा को खोजते हुए आ गये मेरे द्वारा बताया की वह यहा से जा चूके है। यह सुनते ही सभी ने हाथ मुक्के एंव लाठी डंडे चलाकर मुझे मार-पीट कर जख्मी कर दिए जिससे मेरा सर दो जगह से फट गया मुझे बचाने मे प्रयास करने पर मेरे पिता संजय केशरी को हाथ थप्पड से पिटाई कर जख्मी कर दिए जाते जाते उनमे से एक ने मेरी महंगी मोबाइल छिन कर ले गये। पीड़ित ने यह भी बताया की यह एक जाती के लोग है जो मनबढ है जो आए दिन किसी ना किसी से मार-पीट की घटना करते रहते है जिससे क्षेत्र के लोगो मे दहशत है।वही चोपन पुलिस ने जख्मी अंकित केशरी का उपचार एंव मेडिकल परिक्षण कराकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियो के धर पकड़ मे जुटी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment