Sonbhadra crime: बाहर कमाने गए युवक का पहुंचा शव, मचा कोहराम

By:

On: Thursday, June 19, 2025 4:15 PM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कोतवाली क्षेत्र पनौली ग्राम निवासी एक युवक की गुजरात में में मौत हो गई। मंगलवार देर रात उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गयापनौली ग्राम पंचायत के चोरट गांव निवासी नरेश कुमार (23) पुत्र पारस कोल का शव रविवार शाम गुजरात के वापी जिला में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने उसके जेब से मिले आधार कार्ड और डायरी से उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने उसके घर मोबाईल फोन पर उसकी मौत की जानकारी दी। मंगलवार देर रात नरेश का शव पनौली उसके घर पहुंचा। मृतक के भाई वीरू कोल ने बताया कि एक लेबर कांट्रेक्टर के जरिए नरेश गुजरात प्रदेश के वापी जिला में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था। वहां वह ड्रम बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। डेढ़ महीने पहले वह घर आया था और फिर वापस गुजरात चला गया था। जिन परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला है, उससे उसकी हत्या की आशंका है। मंगलवार रात जब उसका शव घर पहुंचा तो पत्नी और स्वजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बताया गया कि मृतक नरेश की दो साल पहले शादी हुई थी और उसे एक वर्ष की एक बिटिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment