लखनऊ/उत्तरप्रदेश।
समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ उ०प्र० का प्रदेश अध्यक्ष की कमान जनपद सोनभद्र के अनपरा निवासी डॉ० रवि गोंड ‘बड़कू’ को सौपी गयी है ।
डॉ० रवि गोंड ‘बड़कू’ अनपरा के ग्राम-परासी पोस्ट-ककरी में निवास करते है और अपबे सरल स्वभाव के लिए जाने जाते है । उनके द्वारा जमीनी स्थर से लोगों से जुड़े हुए दिखते हैं । पूर्व में समाजवादी पार्टी की तरफ से ओबरा सीट (402) से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है ।

