सेराजुल हुदा
दुद्धी/ सोनभद्र। स्थानीय कस्बा स्थित रामलीला मैदान पर तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट के भव्य समापन समारोह का आयोजन हुआ। आज के फाइनल मैच मे विजेता का ताज भदोही के हॉकी टीम को प्राप्त हुआ। आपको बता दे की फाइनल मुकाबला भदोही और प्रयागराज के बीच खेला गया मैच के पहले क्वार्टर मे दोनों ही टीम का स्कोर 0-0 रहा, दूसरे क्वार्टर मे भदोही की टीम ने तीन गोल करके बढ़त बना ली और प्रयागराज की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। मैच के तीसरे और चौथे क्वार्टर मे प्रयागराज की टीम ने 2 व 1 कुल तीन गोल करके भदोही की टीम से बाराबरी हासिल किया। इसके बाद शूटआउट के माध्यम से मैच खेला गया जिसमे भदोही की टीम ने तीन गोल किया। जबकि प्रयागराज की टीम मात्र एक गोली ही कर सकी। इस प्रकार से मैच रेफरी द्वारा भदोही की टीम को विजेता घोषित किया गया। मैच के बेस्ट प्लेयर का खिताब रोमा यादव को दिया गया तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब आंचल को दिया गया, बेस्ट स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब सृष्टि यादव को दिया गया, बेस्ट डिफेंसर का किताब अर्शी को दिया गया। मैच मे निर्णायक की भूमिका प्राजंल मिश्रा एवं आकाशदीप ने निभाई, स्कोरिंग की जिम्मेदारी अविनाश यादव ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार जायसवाल एवं जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने किया। इस मौके पर चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन, मेजर ध्यानचंद हॉकी स्पोर्ट क्लब के संरक्षक शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट, अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, सचिव संदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, डॉक्टर लवकुश प्रजापति, स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, सीता जायसवाल, मुजीब खान सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग मौजूद रहें।

