पिपरी/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी सर्किल अंतर्गत पिपरी थाने पर थाना पिपरी के समस्त निरीक्षक, उप निरीक्षक द्वारा की जा रही विवेचनाओं के संबंध में सर्किल ऑफिसर अमित कुमार द्वारा अर्दली रूम किया गया तथा विवेचनाओं के शीघ्र विधिक निस्तारण हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए
एवम सभी को अवगत कराया गया कि प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले वादी दिवस में वादी मुकदमा को उसकी प्रगति के बारे में भी अवगत कराये, साथ ही शासन स्तर एवं अन्य उच्च अधिकारी स्तर से प्रचलित अभियानों की समीक्षा करते हुए उनमें आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।

