रेनुकूट/सोनभद्र।
आज आई तेज आँधी व बारिश के कारण जहाँ तापमान में गिरावट हुआ है वही तेज़ आँधी के के कारण पेड़ बिजली के तारों पर गिर जाने के कारण बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग द्वारा मूर्धवा से रेलवे स्टेशन तक विभिन्न स्थानों पर तारों पर गिरे पेड़ को हटाया जा रहा है । सबसे ज्यादा समय कान्वेंट स्कूल के सामने पोल पर गिरे पेड़ को हटाने में लग रहा है यहाँ पर पेड़ गिरने के कारण पोल छतिग्रस्त हो गया ।



क्राइम जासूस से बात करते हुए बिजली विभाग के जेई कमलेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम लगातार काम कर रही है और सब सही रहा तो लगभग 12 बजे तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।

