भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने राम आश्रय राय ।

By:

On: Wednesday, May 7, 2025 2:40 PM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।

नगर में स्थित बिड़ला मार्केट में आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस मनाने के लिए भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा बैठक आयोजन किया गया, बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रामाश्रय राय को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया गयाl इस मौके पर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि आगामी 30 मई को संगठन द्वारा पत्रकारिता दिवस पर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें जनपद के कोने-कोने से आए पत्रकार भाग लेंगे इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया जाएगा बैठक में कार्यक्रम के रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुईl बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य अखिलेश मिश्रा ने रामाश्रय राय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर मौजूद अन्य सदस्यों ने सहमति दी इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनकर स्वागत किया गयाl इस मौके पर नईम गाजीपुरी लल्लन गुप्ता, तालिब अंसारी, अमिताभ मिश्रा, सर्वेश सिंह, नकुल राय, जी के मदान, किशन पांडेय, अजय जौहरी समेत अन्य लोग मौजूद रहेl

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment