दुद्धी मे समाधान दिवस पर 57 मामले आए,7 मामलों का हुआ निस्तारण ।।

By:

On: Saturday, April 5, 2025 2:17 PM

---Advertisement---

दुद्धी /सोनभद्र।

(सेराजुल हुदा,क्राइम जासूस)

स्थानीय तहसील सभागार मे आज शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सोनभद्र बीएन सिंह ने किया।

जिसमे विभिन्न समस्याओं से युक्त कुल 57 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमे 7 मामलो का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित जन समस्याओं को गंभीरता से सुना । वहीं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस से संबंधित समस्याओं को बारीकी से सुना।

  दोनों अधिकारियों ने एक-एक जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को देखा और फरियादियों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तहसील समाधान दिवस पर आए जन शिकायती प्रार्थना पत्रों को एक सप्ताह में गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण गंभीरता से करें। अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। तहसील समाधान दिवस पर डी.एफ.ओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, उपजिलाधिकारी निखिल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment