सोनभद्र: करमा थाना क्षेत्र के अंर्तगत मीरजापुर के रमयी पट्टी निवासी 18 वर्षीय शिवम जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी नानी के दसवें कार्यक्रम में शामिल होने सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव आया था। दुर्घटना उस समय हुई जब वह बाल कटवाकर पगिया रोड से वापस लौट रहा था।घटना के दौरान मीरजापुर से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार महिंद्रा जाइलो कार अचानक दाहिनी तरफ मुड़ गई और शिवम को टक्कर मारते हुए खेत में पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि
घटनास्थल पर ही शिवम की मौत हो गई।शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था और अयोध्या में दुकान चलाने वाले अपने पिता प्रकाश जायसवाल के साथ रहता था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सूचना मिलते ही करमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
Sonbhadra Accident: नानी के दसवें कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
---Advertisement---

