Sonbhadra crime:बीसी केंद्र संचालक पर पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से सर पर किया हमला, हालत गंभीर रेफर

By:

On: Tuesday, February 4, 2025 12:36 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:विंढमगंज थाना क्षेत्र में आर्यावर्त बैंक के बीसी संचालक महेंद्र यादव पर पड़ोसी जयकृत पनिका ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर ग्राहक केंद्र का पैसा हुआ फरार,

जोरूखाड़ स्थित बीसी सेंटर के पास हुई इस वारदात में महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।केंद्र खोलने जा रहे थे, तभी हुआ हमला।

*घायल महेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को जब सुबह 9 बजे वह अपना बीसी सेंटर खोलने जा रहे थे, तभी केंद्र से महज 10 कदम की दूरी पर घात लगाए बैठे जयकृत पनिका ने अचानक उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महेंद्र बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुल्हाड़ी से उनके सर पर लग गई, जिससे वे खून से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।*

महेंद्र का आरोप है कि हमलावर ने हमला करने के बाद उनका बैग भी छीन लिया, जिसमें करीब बैंक के दो लाख रुपये थे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महेंद्र को उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी ले गए। वहां डॉ. मनोज एक्का ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही बैंक शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। बैंक अधिकारियों ने भी इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कहा- लूट की बात संदिग्ध, जमीन विवाद का मामला,

*विंढमगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, लूट की घटना नहीं हुई है।पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है*।

मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही चोट के कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ,और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment