Sonbhadra crime: दहेज हत्या के आरोपितो के घर कुर्की का आदेश जारी

By:

On: Sunday, January 26, 2025 2:18 AM

---Advertisement---

घोरावल (सोनभद्र): कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में बीते वर्ष एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों पर जला कर मारने का आरोप था। तहरीर पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, जलाकर मारने संबंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया था। इस संबंध में विवेचना चल रही है।

न्यायालय से आरोपितो के विरुद्ध कार्यवाही में कुर्की का आदेश जारी किया गया। घोरावल पुलिस से उप निरीक्षक राम ज्ञान यादव अपनी फोर्स के साथ आरोपितो के घर शनिवार को पहुंचे। और उन्होंने मामले से जुड़े आरोपितो हीरावती पत्नी अंबिका प्रसाद मिश्रा, विमलेश मिश्रा पुत्र अंबिका प्रसाद, प्रीति मिश्रा पत्नी विमलेश मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा पत्नी संदीप मिश्रा निवासीगण मझिगवां मिश्र के विरुद्ध नोटिस चस्पा की कार्रवाई पूरी की। मौके पर कोई भी आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। गांव में मुनादी कराई गई। उनके घर के स्वजन को नोटिस तामिला कराया गया और बहुत ही जल्द न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment