सोनभद्र: म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सीएचसी म्योरपुर के समीप गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार ओयमा (28) पुत्र राजेंद्र ओयमा निवासी करहिया के रूप में हुई है।
मृतक की पत्नी गुलाल झरिया में एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत हैं। दुद्धी थाना क्षेत्र के झारो गांव में निवास करने वाला यह दंपति वहीं से अपने दैनिक कार्यों को अंजाम देता था। घटना के समय सुनील कुमार स्कूटी से झारो जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

