रेनुकूट/सोनभद्र।
पतंग के मांझे से गला घायल होने का मामला प्रकाश में आया । आप को बता दे कि मकर संक्रांति में अब एक महीना से भी कम समय बचा है और आसमान में पतंग का उड़ाना शुरू हो गया है । पर रोड पर पतंग उड़ाने से राहगीर इसका सीकात होते है खास कर के चाइनीस मंझा तो बहुत घातक साबित होता है ।

15 दिसंबर को उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेनुकूट सब्जी मंडी के समीप मेन रोड पर बभनी ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक चंद्रजीत सिंह(उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री) रविवार को अपने निवास सब्जी मंडी से बभनी एक मीटिंग के लिए अपनी बाइक से निकले ही थे कि पतंग का मंझा उनके गले मे आ फसा । अध्यपक चंद्रजीत सिंह ने बताया कि हो ना हो ये चाइनीस मांझा ही था पर उनकी स्पीड बहुत कम होने के कारण गाला आंशिक रूप से काटा उन्होंने बताया की अगर मेरी बाइक की स्पीड कुछ तेज होती तो मेरे गले का क्या हाल होता । उनके द्वारा यह बताया गया कि इस घटना के संबंध में उनके द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी से बात की गई और पूरी घटना से उनको अवगत कराया गया और मांग की की अगर कही भी यह चाइनीस मांझा सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिक राह है तो बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके ।

