बल्ली पूजन के साथ श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के पंडाल बनने का कार्य हुआ प्रारंभ

By:

On: Friday, December 13, 2024 12:14 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2024 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2024 से होने वाले 30वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे। बल्ली पूजन कार्यक्रम में सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, किशोर केडिया, सुधाकर दुबे, राकेश गुप्ता, संजय जयसवाल, सुंदर केसरी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment