शंकर मार्केट में मारपीट करने वाले आरोपी को जयंत पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

---Advertisement---

 जयन्त थाना विन्ध्यनगर*

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी०एस०परस्ते की सतत् निगरानी एवं थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत श्री सुधाकर सिंह परिहार द्वारा अपनी टीम के साथ शंकर मार्केट जयंत में विवाद करने वाले आरोपी को जयंत पुलिस ने गिरफ्‌तार कर भेजा जेल*

*घटना का संक्षिप्त विवरण* – दिनांक 11.11.2024 को शंकर मार्केट निवासी राहुल कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई, कि दिनांक 10.11.2024 के रात में दुकान बंद कर अपने घर शंकर मार्केट जा रहे थे, पीछे से राकेश मिश्रा आया और बोला कि इतनी रात क्यो घूम रहे हो तब आवेदक द्वारा बताया गया कि दुकान बंद कर घर जा रहे है, तब आरोपी बोला रात में घूमते हो और हमे बता रहे हो कि दुकान बंद करके घर जा रहे है, और इसी बात को लेकर आरोपी राकेश मिश्रा, आवेदक को बुरी-बुरी गाली देने लगा। आवेदक द्वारा गाली देने से मना करने पर आवेदक के साथ मारपीट करने लगा, जिस पर आरोपी राकेश मिश्रा पिता गणेश मिश्रा उम्र-29 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद थाना गोरियाकोटी जिला सिवान बिहार हाल शंकर मार्केट जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली म०प्र० के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद् करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

*सराहनीय भूमिका -* उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि उत्तम सिंह, सउनि राजवर्धन सिंह, प्र०आर०-कुनाल सिंह, बीरेन्द्र पटेल, भूपेन्द्र सिंह, सुनील मिश्रा, आर०-प्रकाश सिंह, महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment