कल बिजली विभाग का बिजली बिल सुधार व बकाया जमा करने के लिए कैम्प ।

By:

On: Wednesday, November 6, 2024 1:49 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।

उत्तरप्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा जनपद सोनभद्र के विद्युत वितरण खण्ड पिपरी अंतर्गत रेणुकूट में उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण करने के दृष्टिगत कल यानी 07 नवम्बर 2024 को रेनुकूट के शिव पार्क एरिया में विद्युत कैंप का आयोजन किया जाएगा।


विधुत वितरण खंड पिपरी के एस डी ओ सुरेश यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस कैंप में पहुंचकर अपने बिजली बिल यदि गलत हो तो सुधरवा सकते हैं एवम विद्युत संबंधित सभी समस्याओं का निवारण करा सकते है । इस कैंप में एसडीओ सुरेश यादव व जेई संदीप सिंह मौजूद रहेंगे ताकि समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment