Sonbhadr:खेत में मिला 5फिट का अजगर

By:

On: Sunday, November 3, 2024 2:21 PM

---Advertisement---

अधिवक्ता के खेत में मिला 5फिट का अजगर

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज के छपका मोहाल में एक व्यक्ति के खेत में रविवार को लगभग पांच फिट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। राबर्ट्सगंज के छपका मोहाल निवासी अधिवक्ता बृजेश धर दुबे के खेत में एक पांच फिट लंबा अजगर निकला। बृजेश धर दुबे ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे अजगर खेत में नजर आया। उसके बाद एक ही स्थान पर पड़ा रहा। लगभग दो घंटा बीत जाने के बाद भी वह हिला नहीं, वही पर पड़ा रहा। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के लोगों को भी दे दी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment