चेन्नई में डॉक्टर सुन्दर श्याम दुबे का हुआ सम्मान।। विंध्याचलमंडल का मान बढ़ाने से मंडल वासी हर्षित।। *मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी*

---Advertisement---

सोनभद्र। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित वित्त पोषित श्री जे.टी.सी.जैन मिशन हॉयर सेकंडरी विद्यालय, का वार्ष वार्षिकोत्सव समारोह राजा अन्नामलै मंडरम एस्प्लेने में शनिवार को भव्य तरीके से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित *दौलत जैन( DIRECTOR-JG GROUP)* ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ विद्यालय के कॉरेस्पोंडेंस गौतम जैन सहित विद्यालय अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति के द्वारा कार्यक्रम को भव्य बना दिया। बताते खेलने की विद्यालय में लगभग 1200 से अधिक छात्र अध्ययनरत ह रहे हैं। छात्रों और उनके पेरेंट्स ने भी वार्षिकोत्सव समारोह मे विद्यालय के सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यकर्मों के साक्षी बने। विद्यालय के उन छात्रों को पुरस्कृत किया गया,जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में अपनी कक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किये।उसी क्रम में विद्यालय के उन शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया,जिनके board परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षाफल रहा।
*गौरतलब हो की डॉ.सुन्दर श्याम दुबे जी*,जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-विंध्याचल मंडल के कोन ब्लॉक-तिलठी के मूल निवासी हैं और चेन्नई में रहकर शिक्षा शिक्षा, साहित्य, सनातन संस्कृति को वजीवंतता प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश के विंध्याचल मंडल का मन बढ़ा रहे हैं को भी उनके उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। श्री दुबे उक्त विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक के रूप में सरकारी पद पर कार्यरत हैं। किस दौरान उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और 40 ग्राम चांदी का सिक्का विद्यालय परिवार द्वारा दिया गया यह कहना सहयोग की नहीं होगा कि ।श्री दुबे जी बहुत ही विशिष्ट व्यक्ति व विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं।चेन्नई में ही आपके पूर्वज द्वारा एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है, जहां उत्तर भारतीयों के रहने-ठहरने, प्रसाद की उत्तम व मुफ्त व्यवस्था है। ऐसे ही व्यक्तित्व को सम्मानित करने पर विंध्याचल मंडल के सोनभद्र जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार विश्लेषण प्रसाद द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी लगान शीलता और राष्ट्र व समाज के प्रति किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment