रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 ,4 व 8 जो रेलवे लाइन और मेन रोड़ के बीच बसा है ।
रेलवे लाइन से सटे इन वार्डो में रेलवे के कर्मचारियों द्वारा रेलवे लाइन से पूरब की तरफ 15 मीटर की नापी की गई एवम 15 मीटर के जद में पड़ने वाले सारे मकानों की एंट्री की गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा रेलवे पटरियों के पास रेलवे की भूमि का सर्वे कराया जा रहा है और यह जानकारियां एकत्रित की जा रही है कि इन भूमियों पर किस किस का कब्जा है । इस सर्वे के उपरांत रेलवे द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी एवम इसका सर्वे का क्या उद्देश्य है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
रेलवे ने रेलवे पटरियों से 15 मीटर जमीन नापी एवम उस पर निवास करने वालो की सूची की तैयार ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, October 26, 2024 10:40 AM
---Advertisement---

