लाखों का अवैध पटाखा राजेश सिंह ने किया बरामद पटाखा व्यपारियों में हड़कंप।

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र  लाख का अवैध पटाखा राजेश सिंह ने किया बरामद पटाखा व्यपारियों में हड़कंप। रेणुसागर पुलिस ने अनपरा बाजार से लाखो का अवैध पटाखा किया बरामद अनपरा सोनभद्र l दीपावली के अवसर पर अवैध पटाखों की बिक्री और निर्माण के खिलाफ रेणुसागर पुलिस का सख्त रुख देखने को मिला अनपरा बाजार में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से लाखो रूपये के पटाखा को बरामद किया है l पर्व के मद्देनज़र जनपद मे अवैध पटाखा भंडारण तेजी से किया जा रहा है ऐसा ही एक मामला अनपरा बाजार मे देखने को शुक्रवार की अपराह्न मिला जहाँ रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अनपरा बाजार के एक व्यापारी के यहां छापा मारकर भारी मात्रा मे गोदाम से अवैध पटाखों का भारी जखीरा बरामद किया है जिसमें बुलेट बम,मशाल, फुलझड़ी, पेड़ बम और चॉकलेट बम जैसे खतरनाक पटाखे शामिल है l चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व पिपरी के क्षेत्रधिकारी अमित कुमार के दिशा निर्देशन मे अवैध पटाखों की बिक्री और निर्माण के खिलाफ अभियान जारी है l अवैध भंडारण के आरोप मे त्रिलोकी चंद सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की गई है l पकड़े गए पटाखा की क़ीमत साढ़े तीन लाख रूपये है l पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध पटाखा भंडारण करने वालो मे हड़कंप मच गया है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment