दुद्धी मे राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन का डीसी एनआर एलएम ने किया निरीक्षण ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलायी जा रही महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दुद्धी का डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह ने निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के बाद उन्होंने बीएमएम सहित अन्य कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने दुद्धी ब्लॉक की प्रगति संतोषजनक नही होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि अगर इस महीने के अंत तक प्रगति मे सुधार नही हुआ तो कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी।
निरीक्षण के बाद मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुद्धी मे प्रगति खराब है, जिसको लेकर तीनों बीएमएम को चेतावनी दी गई है। कभी दुद्धी ब्लॉक के नम्बर एक होने के बारे मे मिडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने भी सुना है कि दुद्धी ब्लॉक की प्रगति पहले बहुत अच्छी थी। मै अभी नई -नई आयी हूँ। मेरी भी कोशिश होगी कि दुद्धी की प्रगति नंबर एक हो।सीसीएल की प्रगति को लेकर बैकों के लीड मैनेजर से बात की गई है फिर कुछ बैंको द्वारा सहयोग नही की जा रही है, जिसको लेकर प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि कुछ शिकायतें मिली थी जिसका निस्तारण के लिए बीडीओ को कहा गया था जिसका गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया गया है।
उन्होंने बताया कि दीपावली के लिए महिलाएं दीपक और मोमबत्ती बनाने का काम कर रही जिसे स्टॉल लगवाकर बिक्री करवाने पर जोर दी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान एडीओ आईएसबी अजय कुमार,मृतुन्जय कुमार,बीएमएम भोला सिंह, शिवप्रताप सिंह,कम्प्यूटर आपरेटर बृजेश सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment