उत्तर प्रदेश मे होने वाले उपचुनाव मे सभी सीटों पर खिलेगा कमल -केशव प्रसाद मौर्य ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | आज गुरुवार को दोपहर मे कस्बा स्थित राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के खेल मैदान पर झारखण्ड राज्य मे होने वाले चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ | जहाँ मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का फूल- मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि 11:00 बजे से ही उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं मे एक अलग ही उत्साह उमंग देखने को मिल रहा था | लेकिन डिप्टी सीएम का आगमन 2 घंटे लेट यानी दोपहर 1:00 बजे राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान पर बने हेलीपैड पर हुआ | इस दौरान आगमन होते ही सभी उच्च अधिकारी अपने अपने दायित्व के निर्वहन मे लग गए। डिप्टी सीएम को सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दिया गया , इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया | मुलाकात के उपरांत डिप्टी सीएम तुरंत झारखंड राज्य मे नगर ऊंटरी के लिए रवाना हो गये जहाँ पर विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमे भाजपा के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही बनाए गए हैं। इस बीच दुद्धी के अतिथि गृह मे कुछ देर रुक कर जिले के आला अफसर के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी किया | इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ताकर बताया कि झारखंड मे नामांकन के लिए आया था। वहीं जनपद सोनभद्र के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक भी अधिकारियों के संग किया गया,उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी का असर कांग्रेस मे नही दिखाई दे रहा है, तो उपचुनाव मे क्या दिखेगा।अखिलेश यादव अकेले चुनाव लड़े या कांग्रेस के साथ जनता सच्चाई जान चुकी है। प्रदेश के उप चुनाव मे सभी सीटों पर कमल खिलेगा।उन्होंने कहा कि कोई देश के साथ व समाज के साथ गद्दारी करेगा, तो कानून अपना काम करेगी, दुद्धी को जिला बनाओ के मुद्दे पर कहा कि अभी जिला बनाने के मुद्दे पर कोई विचार विमर्श नही है,जब समय आयेगा तो भाजपा ही दुद्धी को जिला बनाएगी।उन्होंने सोनभद्र मे अवैध खनन पर कहा कि आपके द्वारा संज्ञान मे लाई गई है, जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी | इस दौरान एससी एसटी आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, श्रवण सिंह गोंड ,डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणां, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीसी सरिता सिंह, एसडीएम निखिल यादव, एडिशनल एसपी त्रिभुन नाथ त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक संजीव कटियार, अमित कुमार, प्रदीप सिंह चंदेल ,हर्ष पांडे सहित चेयरमैन कमलेश मोहन, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, जिला मंत्री दिलीप पांडे, आशीष तिवारी, बबलू सिंह,सूरज देव सेठ, संजू तिवारी, मनोज कुमार एड०, राम सुरेश कुशवाहा, मनीष जायसवाल सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment