आकांक्षी नगर योजना के रैकिंग मे अनपरा नगर पंचायत की अव्वल रिपोर्ट जनता के साथ खिलवाड़ रिपोर्ट पर स्थानीय लोगो ने जमकर जताया आक्रोश

---Advertisement---

 अनपरा सोनभद्र l भरस्टाचार को लेकर प्रदेश तक सुर्खिया बटोर रहे जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा का आकांक्षी नगर योजना के रैकिंग मे पूरे प्रदेश मे अव्वल रिपोर्ट पर स्थानीय लोगो ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया है l राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने रिपोर्ट को पूरी तरह से फर्जी बताया है उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किसी भी योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है l नगर पंचायत मे न कूड़े का कोई प्रबंध है। न वायु गुणवत्ता पर कोई काम किया गया है। आए दिन राखड़ व धूल सड़क पर बिखरी रहती हैं। गंदा पानी पीने को लोग मजबूर हैं। ऐसे मे आकांक्षी नगर योजना के रैंकिंग मे प्रदेश मे अनपरा नगर पंचायत मे अव्वल बताना नगर पंचायत के विकास के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़ है l अकबर अली, वी के सिंह सहित कई सभासदो ने इस रिपोर्ट को भ्रामक व त्रुटिपूर्ण बताते हुए कहा कि इस रिपोर्ट पर ग्राउंड स्तर पर कोई तालमेल नहीं है l जिस नगर पंचायत मे अपना खुद का कूड़ा डंपिंग यार्ड तक नहीं है चार साल से कूड़ा रिहायशी इलाके मे डाला जा रहा है, वायु व जल प्रदूषण चरम पर है , जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित जन कल्याणकारी योजनाए कागजो मे दम तोड़ रही है l दर्जनों सड़क और नाली के कार्य अधूरे पड़े है l पूर्व मे बनाई गईं सड़के और पुलिया एक साल भी नहीं चली, स्ट्रीट लाइटो मे करोड़ो का घोटाला है ऐसे नगर पंचायत का प्रदेश मे अव्वल रिपोर्ट की खबर सिर्फ और सिर्फ हास्यास्पद है l लोगो ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई की मांग की है l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment