सड़क पार कर रहा 4 वर्षीय बालक, तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से हुआ घायल ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। थाना विंढ़मगंज क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव मे सड़़क पार कर रहा 4 वर्षीय बालक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनो के द्वारा मिली जानकारी अनुसार किशन पुत्र आशीष कुमार , उम्र 4 वर्ष निवासी जोरुखाड़ आज वृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे सड़क पार कर अपनी माँ के पास जा रहा था की एक तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घायलावस्था मे परिजनो ने बालक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे भर्ती कराया।चिकित्सक के अनुसार बालक के बा़ंये पैर मे गंभीर चोट लगी है। फिलहाल बालक का इलाज चल रहा है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now