गुमशुदा युवक के तलाश करने की मांग को लेकर दर्जन भर महिलाएँ धरने पर बैठी ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

अमवार/सोनभद्र | जुलाई माह से गायब हुए 22 वर्षीय युवक विकलेश पुत्र गौरीशंकर का करीब तीन माह बाद भी कोई खोज खबर न होने से दुःखी विकलेश की माता विमला देवी बुधवार दोपहर एक दर्जन नाते रिश्तेदार की महिलाओं के साथ अमवार चौकी पहुंच कर पुलिस से विकलेश के बारे मे पूछने लगी और कहने लगी विकलेश है तो लाइए , नहीं है तो बताइए ,जिंदा या मुर्दा होने की मांग करने लगी और धरने पर बैठ गई | इस दौरान अन्य महिलाएं भी घंटो तक तर्क- वितर्क करती रहींं।प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज सिंह ने महिलाओं को घंटो समझाया कि पुलिस विकलेश को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है पुलिस टीम हैदराबाद और बैंगलुरु सहित अन्य स्थानों पर जाकर पता की है। आरोपियों से भी पूछताछ लगातार की जा रही है।मुख्य आरोपी को जेल भी भेजा जा चुका है। आरोपी की नार्कोटिक्स टेस्ट की प्रकिया भी शुरू की जा रही है शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।प्रभारी निरीक्षक विकलेश की माता सहित अन्य महिलाओं को खूब समझाने का प्रयास किया लेकिन शाम तक वे चौकी मे डटी रहीं।इस दौरान महिला थाना प्रभारी संतु सरोज , म्योरपुर थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह पटेल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment