विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनो मे मचा कोहराम ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव मे विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी | जिसके बाद परिजनो मे मातम छा गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार अशर्फी पुत्र गोवर्धन , उम्र 61 वर्ष निवासी रजखड़़ को दुद्धी सीएचसी मे आज बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने रोते बिलखते हुए बताया कि मै बकरी चराने के लिए गई हुई थी। जब घर आई तो पता चला कि मेरे पति ने किसी प्रकार के दवा का सेवन कर लिया है। आनन फानन मे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।जिसके बाद परिजनो मे कोहराम मच गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया की ऊक्त व्यक्ति को परिजनो के द्वारा लाया गया था। और बताया कि किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया हुआ। किस चीज का सेवन किया था यह बात परिजनो को भी पता नही थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं अस्पताल के मेमो द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम अग्रिम कार्रवाई मे भेज दिया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment