सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिघुल गाँव मे आज मंगलवार की शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आपस मे टक्कर हो गई | जिससे एक ही बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमद हुसैन पुत्र गुलाम मोहम्मद, उम्र 24 वर्ष, अब्दुल हसन पुत्र आफताब आलम उम्र 17 वर्ष एवं रिजवान पुत्र नजमुद्दीन उम्र 18 वर्ष तीनो निवासी बघाड़ु एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी बाजार जा रहे थे कि दिघुल गांव मे सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई । जिससे एक ही बाइक पर सवार ऊक्त तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया । जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद अहमद हुसैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।

