सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र ।स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कनहर नदी पुल के पास एक कार व इको वाहन की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही की दोनों वाहनों मे सवार सभी लोग बाल- बाल बचे ।
प्राप्त जानकारी अनुसार कनहर नदी पुल के समीप एक कार व इको वाहन की टक्कर मे कार मे सवार तीन लोगों मे से एक को हल्की फुल्की चोट आई है।
वहीं इको वाहन सवार पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झारखंड राज्य की कार विंढमगंज की तरफ से दुद्धी की ओर जा रही थी ,की कनहर पुल के पास दुद्धी की तरफ से विंढमगंज की ओर जा रही एक इको वाहन से टक्कर हो गई ।टक्कर से कार व इको वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कार मे सवार तीन लोगों मे से एक को हल्की फुल्की चोट आईं है।फिलहाल दोनों वाहनों मे सवार सभी लोग बाल- बाल बचे।

