पर्व हमारे गौरवशाली संस्कृति के परिचायक है -एन नागेश

---Advertisement---

 

अनपरा/ सोनभद्र ।शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन द्वारा प्रेक्षागृह परिसर स्थित आदि शक्ति, महाशक्ति श्री श्री माॅ दुर्गा देवी की महानवमी पूजा, पुष्पांजली आरती व भोग, विधि विधान घण्टे घड़ियाल, शंख के साथ पूजा अर्चना की गई। तत्पष्चात महानवमी के अवसर पर खिचड़ी भोग का भव्यआयोजन किया गया ।इसमें हजारों लोगों ने खिचड़ी भोग का प्रसाद ग्रहण किया।इसके पूर्ब बतौर मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुकूट के मुखिया एन नागेश सपत्नी लक्ष्मी नागेश ने माँ दुर्गा ,गणेश लक्ष्मी सरस्वती एवं भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना की उनके अलावा यूनिट हेड हिण्डालको रेनुसागर आरपी सिंह सपत्नी इंदु सिंह ,शैलेश विक्रम सिंह सपत्नी विभा सिंह हिण्डालको रेनुकूट के जे पी नायक ,मनीष जैन ने पूजा अर्चना करते हुए महानवमी एवं दशहरा की अधिकारियों एवं कर्मचारियों शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुकूट के मुखिया एन नागेस कहा की पर्व हमारे गौरवशाली संस्कृति के परिचायक है, वही सभी को एक सूत्र में पिरोने में सहायक भी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू सिंह , संजय श्रीमाली ,मनु अरोरा, संदीप यावले, समीर आनंद, मनीष सिंह, एवं महिला मंडल की सदस्यायें उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल बनाने में समित मण्डल,अनिल झा,रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय का सराहनीय सहयोग रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment