सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर/सोनभद्र
एक दिन की बनी एसएचओ”म्योरपुर द्वारा सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं। शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरूकता लाने के क्रम में मून स्टार इंग्लिश स्कूल म्योरपुर में 8वीं कक्षा में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा अराध्या गुप्ता पुत्री जीतेंग्र कुमार गुप्ता को आज दिनांक-10.10.2024 को सांकेतिक रूप में “एक दिन की एसएचओ” म्योरपुर नियुक्त किया गया।
गुरुवार को थाना प्रभारी म्योरपुर हेमंत सिंह के कार्यालय में “एक दिन की एसएचओ”द्वारा आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अराध्या गुप्ता को एक दिन की एसएचओ बनाए जाने पर म्योरपुर क्षेत्र के सोनाबच्चा अग्रहरी,पन्नालाल जयसवाल,अमरकेश सिंह,मोहरलाल खरवार दिनेश गुप्ता व अन्य लोगो ने खुशी जाहिर किया ।

