मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी हम सभी के लिए आदर्श – आर पी सिंह

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र  रेनुसागर पावर डिविजन में शांति प्रिय तरीके से चल रहे, राम लीला के सातवें दिन रेणुसागर रामलीला मंच पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सातवें दिन के लीला का मंचन किया गया, जिसमें सुग्रीव मैत्री, बाली वध, लंका दहन और अक्षय कुमार वध की लीलाओं का यूनिट हेड आर पी सिंह , मानव संसाधन के शैलेश सिंह, ऑपरेशन हेड मनीष जैन ने आनंद उठाया तथा आस पास से आए श्रद्धालुओं ने आनन्द उठाया। इस अवसर पर यूनिट हेड आर पी सिंह सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा की यह माह त्योहारों का माह है आप सभी के बच्चे बाहर से आए है एवं दोस्त मित्र भी आए है आप सभी आदर्श श्री राम चंद्र जी के चरित्र का अनुसरण करते हुए राम लीला का आनंद उठाए।
मुख्य अतिथि के रूप में ऑपरेशन विभाग से श्री सुबोध दवे तथा सुदर्शन गोयल जी ने सपरिवार भगवान की आरती कर आज की लीला का शुभारंभ किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री नवींद्र पाठक जी ने सभी आए हुए अतिथियों तथा दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment