रेनुकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी में स्थित उत्तरप्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पिपरी विद्युत वितरण खंड अंतर्गत आज से स्मार्ट मीटर लगने की प्रक्रिया शुरू हो गई । पिपरी विद्युत वितरण खंड अंतर्गत रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप फुडलैंड के पीछे बालाजी गेस्ट हाउस के यहाँ पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया । पिपरी विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने क्राइम जासूस से बात करते हुए बताया कि पिपरी विद्युत वितरण खंड में लगभग 118000 कंज्यूमरों के यहाँ यह मीटर लगना है। पहले फेज में शहरी क्षेत्र जैसे रेनुकूट ,चोपन,डाला,अनपरा,दुद्धी, ओबरा आदि शहरों में लगाया जाएगा । तत्पश्चात सेकंड फेज में पिपरी विद्युत वितरण खंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोगताओं के यहाँ लगाया जाएगा।
अधिशासी अभियंता ने बनता की यह स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोगताओं का ऑटोमेटिक बिलिंग का सिस्टम चालू हो जाएगा ,एक तय समय पर यह स्मार्ट मीटर अपने आप बिल जनरेट कर देगा उससे बिलिंग में गड़बड़ी की जो समस्या आती थी उससे सभी को निजात मिलेगा और 100 परसेंट बिल बन जायेगा।
रेणुकूट में स्मार्ट मीटर लगना शुरू हुआ
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, October 9, 2024 2:38 AM
---Advertisement---

