अनपरा सोनभद्र l मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर को पत्र लिखकर जनपद सोनभद्र मे 14 साल से कुण्डलीमार कर बैठे पीडब्लूडी विभाग (प्रधानमंत्री खंड) के अवर अभियन्ता अखिलेश चतुर्वेदी को चार-चार नगर पंचायत का चार्ज देकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है l मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर को लिखे पत्र मे नागरिकों ने आरोप लगाया है कि , सोनभद्र जनपद में बीते 14 साल से कुण्डलीमार कर बैठे पीडब्लूडी (प्रधानमंत्री खंड) के अवर अभियन्ता अखिलेश चतुर्वेदी को ओबरा, दुद्धी, रेनुकूट के साथ-साथ अनपरा नगर पंचायत का भी चार्ज दिया जाना उच्च स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है l उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र मे कैसे सरकारी कर्मचारी नियमावली की धज्जिया उड़ाई जा रही है यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है l अखिलेश चतुर्वेदी के ऊपर पहले से ही भरस्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं। इसके बाद भी व्याप्त भरस्टाचार को लेकर सुर्खिया बटोर रहे सोनभद्र जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत अनपरा और ओबरा का चार्ज अवर अभियंता को देना भरस्टाचार के बड़े खेल के तरफ इशारा कर रहा है l उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी सहित चार नगर पंचायत के विकास का जिम्मेदारी अपने कंधे पर उठाने वाले अवर अभियंता की शासन मे मजबूत पकड़ बताई जा रही है जिससे यह प्रदेश सरकार की जीरो टारलेंस और सरकारी कर्मचारी नियमावली पर भारी पड़ रहे है l उन्होंने अखिलेश चतुर्वेदी का अबिलम्ब जिले के बाहर स्थानान्तरण करने, उनकी चल-अचल सम्पति को जब्त करने सहित बीते 14 सालों के कार्यों तथा अनपरा नगर पंचायत के बनाये एमबी की गहनता से जांच कराने की मांग की है l इस संबंध मे पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि अखिलेश चतुर्वेदी का कार्यकाल की जानकारी मुख्यालय भेजा गया है अब वहा से कोई कार्रवाई नहीं हो तो मै क्या कर सकता हूँ l
14 वर्षों से एक ही जिले में तैनात पीडब्लूडी के अवर अभियंता शासनादेश का उड़ा रहा माखौल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, October 8, 2024 1:56 PM
---Advertisement---

