Sonbhadra:साईं हॉस्पिटल नए विभाग का सदर विधायक किया उद्घाटन

By:

On: Monday, October 7, 2024 3:17 PM

---Advertisement---

सोनभद्र।सोमवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर साईं हॉस्पिटल में हड्डी रोग, सर्जरी व अन्य सुविधाओं का सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने भी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तथा जिले में यह सारी सुविधा देने के मंत्री द्वारा प्रबंधक डॉक्टर अनुपमा सिंह को बधाई दी गई तथा मंत्री जी द्वारा यह भी कहा गया कि जिले के लोगों के लिए अब बहुत ही आसान हो जाएगा हड्डी रोग का इलाज आसानी से अपने जिले साई हॉस्पिटल में होने लगा जिससे लोगों को दूर–दराज जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी अपने ही जिले में उन्हें बेहतर उपचार मिल सकेगा। प्रबंधक डॉक्टर अनुपमा सिंह ने बताया कि चिकित्सालय में उपलब्ध हड्डी तथा स्त्री प्रसूति ऑपरेशन भी आयुष्मान भारत भारत के अंतर्गत मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। जिससे लोगों को इस योजना से काफी राहत भी मिल रही है। इस कार्यक्रम में उपस्थित मैनेजर राजन सोनी, स्टाफ नर्स सोलिया मनी, कुसुम, सरस्वती ,रेखा,शिवरतन, अमित राही व अन्य लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment