गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में गांधी जयंती समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ जिसमें गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। एतदुपरांत छात्रा अक्षिता राय ने सभी को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई एवं छात्रा चिन्मयी ने अपने भाषण के माध्यम से गांधी जी के जीवन मूल्यों एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कक्षा 6 के छात्रों द्वारा दे दी हमें आजादी समूह गीत प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने कहा कि गांधी जी स्वयं एक दर्शन हैं अस्तु हम सबका यही ध्येय होना चाहिए कि हम उनके जीवन दर्शन को अपने में आत्मसात करके स्वयं को रूपांतरित करें। साथ ही हमें स्वच्छता को मात्र परिसर की साफ सफाई तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए अपितु अपने व्यवहार, वाणी तथा विचारों को भी स्वच्छ एवं पवित्र रखकर वैचारिक स्वच्छता के प्रति भी अनिवार्य रूप से चिंतन करना चाहिए तथा पूर्ण रूप से स्वच्छता को महत्व देना चाहिए।
प्रभात फेरी निकालकर कॉलोनी वासियों को स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया गया साथ ही एकजुटता दिखाने हेतु मानव श्रृंखला बनाकर संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सीबीएसई के निर्देशानुसार भाषण, निबंध लेखन, कविता लेखन, स्लोगन लेखन तथा ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन शिक्षिका सूजा के निर्देशन में कक्षा 6ए के छात्रों अदिति पटेल, आराध्या, प्रवीण तथा महिमा आदि ग्रुप के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 योगेंद्र तिवारी ने किया एवं समारोह में समस्त शिक्षकगण सहित छात्र उपस्थित रहे।

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now