टीम निशा सिंह के विजय प्रताप सिंह, डब्लू सिंह ने हिरोइन विक्रेता को किया पिपरी पुलिस के हवाले,

---Advertisement---

 

रेनूकूट ( सोनभद्र ) आज दिनांक 27.09.2024 को विजय प्रताप सिंह /डब्लू सिंह को एक लड़के से जानकारी मिली की एक नेपाली लड़का हिरोइन बेच रहा है तो उन्होंने उसे पकड़ा और उसके पास से 09 पुड़िया हिरोइन लाइटर, सिल्वर पन्नी, लाइटर और 10 का नोट बरामद कर पुलिस के स्पूर्द् किया, बताते चले की विगत कुछ महीने से टीम निशा सिंह के नाम से कुछ युवा टीम बनाकर कई प्रकार के सामाजिक कार्य कर रहे है, रास्ते मे दुर्घटना हुआ हो, बीमार हो, दवा के अभाव मे भटक रहा हो , उसका पूरा ध्यान इस टीम के द्वारा दिया जाता रहा है, अभी ये टीम रेनूकूट, पिपरी को नशा मुक्त बनाने के लिए हिरोइन जैसे अत्यन्त गंभीर नशा, इंजेक्शन का इस्तेमाल करने वाले युवाओ को पकड़ा जा रहा और उसका वीडियो बनाकर जनपद के आला अधिकारियों सहित क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के सदैव उपलब्ध कराता रहा है, आपको याद होगा कुछ दिन पूर्ण ही कुछ लड़को को हाथ और पैर मे इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था, पुन्ह कुछ दिन बाद कार मे बैठ कर हिरोइन का नशा करते हुए इसी ग्रुप डब्लू सिंह के द्वारा सर्वर्जनिक किया गया था, उसी क्रम मे आज राजन सिंह राजपूत पुत्र हरि सिंह राजपूत निवासी नवल परासी थाना इलाका प्रहरी कार्यालय जनपद सिमरा नेपाल, हाल पता- धोबिया टंकी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र के कब्जे से 09 पुड़िया में (02.90 ग्राम) हेरोइन बरामद कर पुलिस को स्पूर्द किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-129/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। उक्त लड़के के निशां देहि पर पुलिस ने उषा देवी पत्नी स्व0 दीपक पासवान निवासी वार्ड नं0-01 मालिन बस्ती तर्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र साथ.राजन सिंह राजपूत पुत्र हरि सिंह राजपूत निवासी नवल परासी थाना इलाका प्रहरी कार्यालय जनपद सिमरा नेपाल, हाल पता- धोबिया टंकी रेनूकुट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र को जेल भेजा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment