सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के बहुउद्देशीय हॉल मे तहसील मुख्यालय पर होने वाले गोवर्धन पूजा एवं बिरहा दंगल के लिए आज पूजा समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जगदीश प्रसाद यादव ने की। बैठक मे चर्चा के बाद 3 नवम्बर दिन रविवार को दुद्धी मे गोवर्धन पूजा कराने पर सहमति बनी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा बिरहा मुकाबला तथा पूजा को लेकर गाँव -गाँव सम्पर्क करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।इसको लेकर अगली बैठक 29 सितंबर को होगी जिसमे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को लेकर अंतिम मुहर लगेगी।
गोवर्धन पूजा समिति के सत्यनारायण एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दुद्धी तहसील मुख्यालय पर आगामी 3 नवम्बर 2024 को गोवर्धन पूजा एवं बिराट बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है। बिरहा मुकाबला रामचंद्र यादव एवं सोना सुहानी के बीच प्रस्तावित है।बैठक में परमेश्वर यादव, बुद्धिनारायण यादव,प्रेम चंद यादव एड. हरिशंकर यादव, सूर्यमणी यादव, अभिनाथ यादव, दिनेश यादव, सरजू यादव, बृजकिशोर यादव, जगतनारायण यादव, नरेश यादव सहित अन्य यादव महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहें।

