दुद्धी मे शारदीय नवरात्र, रामलीला एवं दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र | आगामी आने वाले त्यौहार को लेकर स्थानीय कस्बा दुद्धी के पुरानी कोतवाली परिसर मे रविवार की शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकार दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता मे संपन्न हुई । बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्र , दुर्गापूजा एवं रामलीला के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक मे आए हुए संभ्रांतजनों से जानकारी प्राप्त की गई | थाना क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी नगर सहित आसपास के गांव में स्थापित होने वाले पूजा पंडालो मे मां दुर्गा के प्रतिमा व गांव में होने वाले रामलीला स्थलों के बारे में गांव के प्रधान गणों एवं कमेटी के लोगों से कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी विस्तार पूर्वक लिया गया | प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने दुद्धी नगर के नगर वासियों व प्रधान सहित उपस्थित प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहारो को शांतिपूर्ण तरीके से सभी लोग मिलजुल कर मनाये ,त्यौहार मे किसी भी तरह की खलल डालने वालों की खैर नहीं होगी, पुलिस और पीएसी बल के जवान सिविल ड्रेस में स्थापित सभी दुर्गा पूजा पंडालो व रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिगत भ्रमण करते रहेंगे। वही मंचलो, उचक्को पर पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी, ताकि ऐसे लोगों पर त्वरित कार्यवाही हो सके और कार्यक्रम सकुशल शांतिपूर्ण से संपन्न हो सके | वहीं बैठक मे यह भी कहा गया कि सभी आयोजक कमेटी अपने आयोजक मंडल के कार्यकर्ताओं की एक 10 लोगों की स्वयं सेवक टीम बनाकर पुलिस को सूची उपलब्ध कराये, ताकि किसी भी आयोजन कार्यक्रमों की जानकारी पुलिस को प्राप्त हो सके ।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, राजकुमार अग्रहरि, कमल कुमार कानू ,कन्हैया लाल अग्रहरि , पंकज जयसवाल, सुमित सोनी, निरंजन कुमार, मोनू सिंह, राकेश आजाद ,फतेह मोहम्मद खां ,सेराज खान ,शाहिद आलम, सहित कस्बा चौकी इंचार्ज एमपी सिंह, उप निरीक्षक संजीव राय, कांस्टेबल अशोक कुमार ,ओपी यादव ,उमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment