सोनभद्र: नगर के आर टी एस चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मे गिरती कानून व्यवस्था और फ़र्रूख़ाबाद में दो लड़कियों की मौत के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के विरोध मे प्रदर्शन किया समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की महिला उत्पीड़न और हो रहे अन्याय अपराध पर मौन क्यों है भाजपा सरकार प्रमोद यादव ने कहा की सोनभद्र मे दूधी की लड़की का गैगं रेप, हाथरस की घटना, उन्नाव की घटना किसी से छिपा नहीं है और एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था ठीक होने की बात करती है जबकि लगातार प्रदेश मे हत्या लूट बलात्कार अपराध बढ़ रहे है व्यापारी परेसान है पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव मुन्ना कुशवाहा मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार मे महिलाएं परेसान है महिला उत्पीड़न बढ़ा है बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन सरकार बढ़ रहे अपराध को छिपा रहीं है जबकि असलियत य़ह है कि आम जनता मे निराशा है, प्रदर्शन मे मुख्य रूप से गोपाल गुप्ता नौशाद राकेश भारती चन्दन अशोक पाठक अरविंद पटेल, सरोज कुशवाहा, राजकुमार सोनकर प्रदीप पासवान दिनां भारती उपस्थित रहे
सोनभद्र:प्रदेश मे गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
---Advertisement---

