Sonbhadra:आउटसोर्सिंग भर्ती के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

By:

On: Friday, August 30, 2024 3:28 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:आउटसोर्सिंग भर्ती के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट गेट वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर ही प्रदर्शन किया मुख्यमंत्री नामित ज्ञापन एडीएम न्यायिक सुभाष यादव को सौंपा बताया कि आंगनवाडी में जो आउटसोर्सिंग भती निकाली हैं, एजुकेटर बनाएं जाने के लिए जिसको 30 सितंबर तक पूर्ण करने का आदेश निदेशित है, आंगनबाडी कार्यकर्ता के शोषण व अल्प मानदेय की वजह से उत्तर प्रदेश के विशालकाय राज्य की रीढ आंगनबाडी कार्मिक देश की मुख्य धारा से नहीं जुड सकी है नाही इनको आज दिवस तक राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया गया है, बल्कि इसके विपरित आंगनबाडी के पीठ में छुरा भोंकने का कार्य आऊट सोर्सिंग भर्ती के जरिये किया रहा है।

जिससे प्रदेश की पौने चार लाख आंगनबाडी कार्मिको में अत्यंत रोष की भावना व्याप्त है। संगठन आंगनवाडी में इस नवीन भर्ती की घोर निंदा करता है। भर्ती के बाद में 3-6 वर्ष के बच्चों के मामले में आंगनबाडी का काम खत्म हो जाएगा, फिर आंगनबाडी क्या करेगी। आंगनबाडी के विषय में सरकार को अच्छी मनसा रखनी चाहिए, क्योंकि आंगनवाडी एक सच्चे सिपाही की तरह सरकार के

साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है, सजग प्रहरी की तरह काम करती है। अगर एजुकेटर के पद पर भर्ती करनी है, तो आंगनबाडी को ही इसमें वरीयता प्रदान की जाए। शासनादेश में बदलाव किया जाए, आंगनबाड़ियों को 20-20, 25-25 साल का अनुभव है। 3 से 6 साल के बच्चें को आंगनबाडी कार्मिक से अच्छा कोई नहीं संभाल सकता। फिर भी यदि सरकार उचित समझे तो उन्हे अलग से प्रशिक्षण दिया जा सकता है। 15 दिन के अंदर अंदर अगर इस प्रक्रिया में बदलाव नहीं किया गया तो आंगनवाडी कार्मिक विवश होकर सडकों पर उतरेगी और लखनऊ में उग्र आन्दोलन कर विधानसभा का घेराव करेंगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

अतः श्रीमान जी से अनुरोध है कि आउटसोर्सिंग भर्ती के आदेश में बदलाव कराया जाय और आंगनबाडी कामिर्माको को ही एजुकेटर पद के लिए चयन किया जाए।प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह साधना विश्वकर्मा उर्मिला सिंह लक्ष्मी जायसवाल शकुंतला देवी सोनम सुमन देवी शशि किरण उषा देवी रेनू सिंह दीप्ती सिंह माधुरी पांडेय गीता इंद्रावती सीता बबिता रूपा श्रीवास्तव विंध्यवासिनी इंदु देवी आदि आगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment